फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   success of Chandrayaan-3

Ambedkar Nagar News: चंद्रयान-3 की सफलता में युवा वैज्ञानिक की भी मेहनत

Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
success of Chandrayaan-3
भीटी (अंबेडकरनगर)। चांद के दक्षिणी ध्रुव तक चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक पहुंचाने में अंबेडकरनगर के युवा वैज्ञानिक प्रभात पांडेय का भी योगदान रहा है। प्रभात इसरो की उस टीम में शामिल थे जिसने इस मिशन को कामयाब बनाकर दुनिया में देश का नाम रोशन किया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद उनके परिवार को लगातार बधाई मिल रही हैं।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम सरैया वीरसिंहपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय के पुत्र प्रभात इसरो में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर बंगलुरु में कार्यरत हैं। निजी विद्यालयों में शिक्षक रह चुके ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पुत्र ने चंद्रयान-2 के लिए भी काम किया था। इसके बाद इसरो प्रमुख के नेतृत्व में चंद्रयान-3 को चांद पर भेजने के काम में लगी टीम में प्रभात भी शामिल हुए थे। प्रभात चंद्रयान के सेंंसर पर काम करने वाले दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की सफलता से गदगद ओमप्रकाश ने बताया कि चांद पर लैंडिंग होते ही उनके वैज्ञानिक पुत्र ने फोन कर अपनी खुशी साझा की। प्रभात ने शांति आश्रम इंटर कॉलेज सया से हाईस्कूल तक पढ़ाई की। इस स्कूल के शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से इंटरमीडिएट तथा एनआईटी वारंगल तेलांगाना से बीटेक करने वाले प्रभात ने आईईएस की भी परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात के छोटे भाई परिमल केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता हैं। दो बहनों में बड़ी प्रगति का विवाह हो चुका है। छोटी बहन तनु पांडेय बीएड की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed