{"_id":"621bc3ba3e0a7b6db909fd65","slug":"students-took-out-rally-and-made-voters-aware-ambedkar-nagar-news-lko6197011111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के श्री चित्तबहाल अतुलांजनेय महिला महाविद्यालय पूरनपुर व लल्लनजी ब्रह्मचारी महाविद्यालय की छात्राओं ने रविवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली। मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान करते हुए तीन मार्च को भूल न जाना, सबसे पहले वोट डालना का नारा बुलंद किया। कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अपने वोटों की आहुति डालनी होगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम मतदाताओं को जागरूक किया गया।
श्री चितबहाल अतुलांजनेय महिला महाविद्यालय पूरनपुर, इटौरी बुजुर्ग की छात्राओं ने रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रबंधक डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता है। लोकतंत्र के इस पर्व पर श्रीचितबहाल इंटरमीडिएट कालेज की प्राचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। तेंदुआई कला ब्लाक पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. विजय प्रताप सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुष्पा सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, अंकित पटेल, डॉ सत्यवान आदि ने शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
लल्लनजी ब्रह्मचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा दीवारों पर वॉल पेंटिंग कार्यक्रम चलाया गया। प्राचार्य डॉ अखिलेश सिंह व अन्य शिक्षकों के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजेसुल्तानपुर बाजार, थाना परिसर व महाविद्यालय परिसर के अगल-बगल की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के तहत स्लोगन लिखकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व बाजार वासियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रबंधक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं द्वारा एक सराहनीय कार्य है। महाविद्यालय प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह, डॉ अरुण श्रीवास्तव, गिरीश पाठक, प्रतिमा यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह व बाल्मीकि सिंह आदि मौजूद रहे।