{"_id":"683b39907f52328483076424","slug":"students-learned-the-recipe-of-making-cake-tomato-soup-and-dhokla-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-135855-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखी केक, टमाटर सूप और ढोकला बनाने की विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखी केक, टमाटर सूप और ढोकला बनाने की विधि
Sat, 31 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 31 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में व्यंजन बनाना सिखाती शिक्षिका।
अंबेडकरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। विद्यार्थियों को योगाभ्यास के साथ केक, टमाटर सूप और ढोकला बनाने की विधि बताई गई। विद्यालय में चल रहे इस कैंप में बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
कैंप में बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में कैरी बैग बनाना, व्यंजनों के बनाने की विधि और अहिल्याबाई होल्कर का जन्म व विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के बारे में बताया गया।
प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव द्वारा राजमाता अहिल्याबाई के बारे में विस्तार से बताया। वहीं शिक्षक राम जतन वर्मा ने तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। इसी विषय पर बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। भाषण में संजना, वाद विवाद में आकांक्षा व अंशिका और क्विज में किशन ने बाजी मारी। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य विश्व पर्यावरण दिवस पर सम्मानित करेंगे।