{"_id":"6ac3ea8e9a1693ad6c0e704b","slug":"hawker-dies-after-colliding-with-miscreants-bike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-166361-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बदमाशों की बाइक से टकराया फेरी वाला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बदमाशों की बाइक से टकराया फेरी वाला, मौत
Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में घटना के बाद मौजूद भीड़।
आलापुर। आलापुर क्षेत्र के डगडगवा चौराहे के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों की बाइक सामने से आ रहे संतकबीरनगर के फेरी व्यवसायी की बाइक से टकरा गई। हादसे में व्यवसायी महेंद्र यादव (40) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। एक युवक मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक इंटर के छात्र से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। पुलिस ने तमंचा मिलने की जानकारी से भी इन्कार किया है। आलापुर के बरमसापुर में हंसवर-बिड़हर मुख्य मार्ग के किनारे नहर से सटे खेत में सलिल मौर्य सिंचाई कर रहे थे। उनके चाचा विजय प्रकाश मौर्य के अनुसार सलिल इंटर के छात्र हैं।
इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। आरोप है कि इसके बाद असलहा दिखाकर युवक मोबाइल छीनकर बिड़हर घाट की ओर भागने लगे। सलिल के शोर मचाने पर आसपास के राहगीरों ने युवकों का पीछा शुरू कर दिया। इस पर बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
डगडगवा चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही शनिचरा बाजार, धनघटा, संतकबीरनगर निवासी महेंद्र यादव की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं। दुर्घटना में महेंद्र के अलावा हरिवंशपुर पौली, संतकबीरनगर निवासी विजय कुमार (18) भी घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद अन्य युवक भागने लगे। ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। युवकों की पहचान माझा खड़गपुर, धनघटा, संतकबीरनगर निवासी कुलदीप, जितेंद्र और साहिल के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एक युवक के पास तमंचा मिलने का भी दावा किया गया है।
सूचना पर थाना प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि तमंचा मिलने की जानकारी नहीं है। इस मामले में खतरनाक ड्राइविंग, लापरवाही मौत का कारण बनना और संपत्ति को नुकसान करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
मृतक महेंद्र यादव बिस्किट, मूंगफली आदि की फेरी लगाकर परिवार की आजीविका चलाते थे। परिवार में पत्नी सीतापति और इकलौता बेटा नरेंद्र है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पति और पिता की मौत से पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
फायरिंग की अफवाह, पुलिस ने किया इन्कार
घटना के बाद क्षेत्र में फायरिंग की अफवाह फैल गई। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार मामला बाइक की भिड़ंत और युवकों के पकड़े जाने से जुड़ा है। फायरिंग नहीं हुई है।
मृतक के पुत्र नरेंद्र की तहरीर पर दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल छीनने के बाद भागते समय यह हादसा हुआ। जांच की जा रही है।
अनूप कुमार सिंह, सीओ जलालपुर