{"_id":"5f79fd828ebc3e9be601fa15","slug":"student-s-body-found-hanging-in-the-room-ambedkar-nagar-news-lko543531975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौकाबाद में रविवार सुबह एसआई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
रविवार सुबह जौकाबाद में किराए के मकान में रह रहे पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इरदिलपुर निवासी शिवांशु उर्फ अंकुर (19) पुत्र अरविंद कुमार मिश्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके आसपास के कमरों में रह रहे अन्य छात्रों को चिंता सताने लगी।
उन्होंने जाकर शिवांशु के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका में जब छात्रों ने खिड़की का दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर देखा तो सन्न रह गया। अंकुर का शव रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था।
विज्ञापन
छात्रों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को देने के साथ ही परिवारीजनों को दी। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम अंदर पहुंची और शव को नीचे उतारा। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आसपास के कमरों में रह रहे छात्रों व अन्य लोगों के साथ ही परिवारीजनों से जानकारी हासिल की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
उधर मृतक के पिता अरविंद ने बताया कि शिवांशु जौकाबाद में रहकर एक कोचिंग सेंटर पर एसआई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह हड़िया गांव स्थित अपने मामा शिवकुमार के घर गया हुआ था।
देर शाम ही वह वापस जौकाबाद लौटा था। रात में दोस्तों के साथ खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर मामा व उसके मित्रों के अनुसार शिवांशु काफी खुश था। उसने यह कदम क्यों उठाया, वे सब इससे स्तब्ध हैं।