{"_id":"6706d09bd923e45aed0b4744","slug":"student-divya-became-dm-for-a-day-held-public-hearing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122598-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्रा दिव्या बनीं एक दिन की डीएम, की जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्रा दिव्या बनीं एक दिन की डीएम, की जनसुनवाई
Thu, 10 Oct 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करती छात्रा दिव्या भारती।
- फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल टांडा की कक्षा सात की छात्रा दिव्या भारती को एक दिन का डीएम बनने का मौका मिला। दिव्या ने इस दौरान न सिर्फ जनसुनवाई की बल्कि प्रशासनिक कार्यों की भी जानकारी हासिल की।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने व मजबूत करने के लिए मौजूदा समय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की कुर्सी दी जा रही है। यहां जिले में कुल सौ छात्राओं का चयन किया गया है।
इसी क्रम में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय फतेहपुर टांडा की कक्षा सात की छात्रा रसूलपुर निवासी दिव्या भारती को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की कमान सौंपी गई। दिव्या ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। डीएम अविनाश सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर दिव्या का स्वागत किया। अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जनसुनवाई की। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे बेहतर ढंग से समस्याओं का निस्तारण करें। इसके बाद उन्होंने अलग अलग पटल पर पहुंचकर कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
दिव्या ने कहा कि डीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद वह गर्व महसूस कर रही हैं। इस तरह के अभियान से बालिकाओं व युवतियों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, बीएसए बीपी सिंह, वार्डेन पुष्पा जायसवाल, बिंदु वर्मा, समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।