{"_id":"65ac03ce363c951375064cf6","slug":"strict-police-guard-in-tanda-for-security-of-ayodhya-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9797-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अयोध्या की सुरक्षा के लिए टांडा में पुलिस का सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अयोध्या की सुरक्षा के लिए टांडा में पुलिस का सख्त पहरा
Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बैरियर के साथ ही अन्य क्षेत्र में लगे बैरियर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सुरक्षा को देखते हुए टांडा-मया मार्ग पर सेवागंज के पास बैरियर पर पुलिस का पहरा सख्त हो गया है। पुलिस टीम के साथ ही मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती है। ट्रक का आवागमन रोके जाने के साथ ही बस व छोटे वाहनों को सघन तलाशी के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
एसडीएम सचिन यादव को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य बैरियर के अलावा लोगों को रोकने के लिए होल्डिंग क्षेत्र भी बनाए गए है। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। 12 -12 घंटे की शिफ्ट चल रही है। टांडा तहसील क्षेत्रों के 5 थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
टांडा कोतवाली क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश यादव, थाना अलीगंज क्षेत्र में अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरगोविंद सिंह, थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र में अपर सांख्यकी अधिकारी भूपेंद्र तिवारी, थाना हंसवर क्षेत्र में नायब तहसीलदार बसखारी फकीरे दास, बसखारी थाना क्षेत्र में सीडीपीओ बसखारी नीरज कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गय है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कानूनगो व लेखपालों को तैनात किया गया है। पश्चिमी बैरियर पर बीईओ धनपत यादव, कानूनगो लक्ष्मी नरायन, इल्तिफातगंज बैरियर पर सहायक आयुक्त जीएसटी रविंद्र कुमार, जिला उद्योग जीएम शमशुद्दीन सिद्दीकी, सम्हरिया में कानूनगो चंद्र कुमार पांडेय, लेखपाल छोटेलाल, कलवारी पुल पर अवर अभियंता सिंचाई लालमणि व कानूनगो राम नरायन गौड़ की तैनाती है। दो शिफ्ट में तैनात अधिकारी अपने अपने निर्धारित बैरियर पर डटे हैं। एसडीएम सचिन यादव व सीओ संजयनाथ तिवारी क्षेत्र में भ्रमण भी कर रहे हैं।