फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   strengthen worker organization

कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं

Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
strengthen worker organization
अंबेडकरनगर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सिटी गार्डेन में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज की सुरक्षा को लेकर प्रेरित किया गया। कहा गया कि सभी कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। सभी के बेहतर प्रयास से ही समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि टांडा श्याम बाबू ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति सजग प्रहरी बनकर काम करने की आवश्यकता है। हम सब दुनिया के समस्त हिंदुओं को अपना भाई मानने वाले संगठन के कार्यकर्ता हैं। समाज को हम सभी से बड़ी आशा है। इसे निराशा में न बदलें, बल्कि संगठन को मजबूत कर अपने धर्म और समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय करें। हमारे मनीषियों ने बहुत कुछ सोचकर हमको संगठित करने के लिए काम किया। हमें भारत माता के मंदिर को निर्माण करने में अपनी महती भूमिका निभानी है। श्याम बाबू ने कहा कि विहिप हिंदू समाज के लिए कभी राम मंदिर, राम सेतु, अमरनाथ, गो सुरक्षा, बहन बेटियों की आबरू की सुरक्षा, मठ मंदिरों के हित में काम करने के साथ दुनिया के हिंदुओं के ऊपर होने वाले प्रतिघात का विरोध करने का काम करती है।
विज्ञापन

कार्याध्यक्ष हृदयमणि मिश्र ने कहा कि हमें संगठित होकर रहना चाहिए। ऐसा करने से सभी समस्या का समाधान होगा। जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से समाज के नव निर्माण में योगदान सुनिश्चित करें। संचालन जिला मंत्री बृजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को जिला संयोजक आलोक चौरसिया, जिला संरक्षक राम आशीष मिश्रा, विभाग संयोजक हिमांशु गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अतुल मिश्र, जिला सुरक्षा प्रमुख,योगेश जायसवाल, बृजेश मौर्या, सतीश मोदनवाल, मनोज मौर्या, अखिलेश जायसवाल, माया जायसवाल, शुभम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed