{"_id":"64a1bf798f847cdb870b94d6","slug":"streets-full-of-rain-ambedkar-nagar-news-c-13-1-316629-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिनभर बारिश से गली-मोहल्ले लबालब, मकान ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिनभर बारिश से गली-मोहल्ले लबालब, मकान ढहा
Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर हुआ जलभराव।
अंबेडकरनगर। जिले में कई दिन से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते बसखारी के हरदासपुर गांव में कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। प्रमुख मार्ग भी लबालब हो गए। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। उधर शनिवार को बाधित बिजली आपूर्ति रविवार को पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी।
तेज बारिश के दौरान रविवार को बसखारी क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी महेेंद्र का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई नहीं था। हालांकि मलबे में दबकर करीब 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ। दूसरी तरफ बारिश के चलते अकबरपुर नगर की इंद्रलोक कॉलोनी, उसरहा गली, गौसपुर समेत आधा दर्जन मोहल्लों की गलियां जलाशय में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ीं। इसके अलावा अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, कृषि भवन के निकट, सब्जी मंडी व अन्य प्रमुख मार्गों पर घुटने तक पानी भर गया। इसी तरह भीटी, जहांगीरगंज, केदारनगर, महरुआ, जलालपुर व अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के चलते गली-मोहल्लों में पानी भर गया।
कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित
बारिश के चलते शनिवार को बेपटरी हुई बिजली रविवार को भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सकी। अकबरपुर उपकेंद्र के 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चालू हो जाने से हजारों लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद भी बार-बार की ट्रिपिंग से लोग रविवार को दिन भर परेशान रहे। बारिश के चलते जहांगीरगंज के हरिहरपुर, किन्नूपुर, उधरनपुर, गोलहीपुर, मसेना व सुजावनपुर की बिजली आपूर्ति रविवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लगभग पांच हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।