{"_id":"619a8cc4cd2f244378214813","slug":"stopped-salary-of-careless-three-blos-ambedkar-nagar-news-lko6054920196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह तीन बीएलओ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह तीन बीएलओ का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पंजीकरण विशेष अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर वाजिदपुर जलालपुर, प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका जलालपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर तथा नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में उपस्थित बीएलओ अनीता वर्मा तथा सुपरवाइजर चित्रसेन सिंह की ओर से पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरती गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और अग्रिम आदेश तक दोनों का वेतन रोकने का आदेश संबंधित को दिया। निरीक्षण के दौरान यहां पर एक भी नया फॉर्म नहीं मिला। मौके पर बीएलओ संगीता यादव अनुपस्थित पाई गईं। जिसके कारण से इनका भी अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में कुल 15 फॉर्म मिले। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में उपस्थित बीएलओ संतोष कुमार वर्मा के बेहतर कार्य की डीएम ने प्रशंसा की। वहां पर कुल 22 फॉर्म मिले।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में बीएलओ माधुरी वर्मा ने 33 फॉर्म एकत्र किए। इस पर डीएम ने सराहना भी की। अन्य बीएलओ का कार्य सामान्य रहा। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ को डीएम ने निर्देश दिया कि जो भी फॉर्म एकत्र हुए हैं, उन सभी फॉर्म को अविलंब तहसील में अवश्य जमा करवा दें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ क्षेत्र में जाकर पता करें कि किसका फॉर्म जमा नहीं है। उसका फॉर्म जमा कराएं।