{"_id":"bef82f593acdc7506e0692a5c2b6ed5c","slug":"stop-illegal-animal-trafficking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पशु तस्करी रोंकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पशु तस्करी रोंकें
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र में बढ़ रही पशु तस्करी व पशुवध की घटनाएं और इसे लेकर पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म प्रसार विभाग केशव प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम विवेक मिश्र से एक दिन पूर्व मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्हें सौंपे गए प्रार्थनापत्र में कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि जलालपुर व नगपुर में प्रतिबंधित पशु तस्करी एवं उसके मांस की बिक्री बड़े पैमाने पर जारी है। इन बाजारों से मांस की बिक्री 20 से 30 किलोमीटर दूर स्थित गांवों तक सूर्योदय के पहले हो जाती है।
विज्ञापन
इन सबसे प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं होती। एसडीएम विवेक मिश्र ने एसओ जलालपुर एनके पांडेय को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन