फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stones pelted on policemen who went to catch animal smugglers

Ambedkar Nagar News: पशु तस्करों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव

Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on policemen who went to catch animal smugglers
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सोमवार देर रात पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पशु तस्करों की तलाश में एक संदिग्ध वाहन का पीछा करने के दौरान राजेसुल्तानपुर पुलिस के वाहन पर वाहन सवारों द्वारा पथराव किया गया, जिसमें पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई वहीं थाना प्रभारी को भी चोटें आईं। हालांकि पुलिस पथराव से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इसमें आलापुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर तस्कर पशुओं को लादकर ले जाते देखे गए थे। एसपी डॉ. कौस्तुभ के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कोई शिकायत आए बिना खुद पहल करते हुए रविवार देर शाम चार अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद सर्विलांस व स्वाट टीम समेत आलापुर तहसील क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट करते हुए सोमवार रात छापा मारा गया। एक दर्जन से अधिक टीमों ने अलगश्रअलग क्षेत्र में मोर्चा संभाला। संदिग्ध स्थानों पर छापे के साथ ही गोरखपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर व जौनपुर आदि जनपदों को जाने वाले मार्गों पर निगरानी शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम जब एक संदिग्ध वाहन को रोकने लगी तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने रुकने की चेतावनी दी तो वाहन पर रखे पत्थर फेंके जाने लगे। ताबड़तोड़ पत्थर फेंके जाने से पुलिस जीप का शीशा टूट गया। आगे बैठे थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस जीप रुक गई, संदिग्ध पशु तस्कर फरार हो गए। बाद में एसओ ने स्थानीय सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन जल्द ही सामने आ सकता है। खबर है कि कुछ संदिग्ध पुलिस ने पकड़े भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बोले, दुर्घटना में लगी चोट
मंगलवार सुबह एसओ विजय तिवारी ने कहा कि उन्हें चोट सड़क हादसे में आई है। कहा कि रात में सड़क पर एक जानवर आ गया था, उसे बचाने की कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसमें उन्हें हल्की चोट आई है। पथराव की बात सही नहीं है।



पशु तस्करों के खिलाफ चला अभियान
आलापुर सर्किल में एसपी के निर्देश पर सोमवार रात पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला था। गत दिवस वीडियो सामने आने के बाद तय हुआ था कि रात में दबिश देकर रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देने वाल पशु तस्करों को पकड़ा जाए। इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ आई है। विस्तृत विवरण आगे बताया जाएगा। पुलिसकर्मियों पर पथराव नहीं हुआ है। - श्याम देव, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed