फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for facilities for 100 beds at the PHC

Ambedkar Nagar News: पीएचसी में 100 बेड पर सुविधाओं की मांग

Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demand for facilities for 100 beds at the PHC
.पीएचसी रामनगर में बुधवार को निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं महिला आयोग की सदस्य। स
आलापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सुविधा शुल्क लिए जाने के संबंध में पूछने पर महिलाओं ने इससे इनकार किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ओपीडी, वैक्सीन स्टोर रूम समेत अस्पताल परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने पीएचसी को 100 बेड के अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग रखी।
बताया गया कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रस्ताव निदेशालय भेजा जा चुका है, जहां फाइल लंबित है। इस पर जनक नंदनी ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष के माध्यम से शासन स्तर पर प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सक आरके गौतम, प्रदीप वर्मा, सहायक शोध अधिकारी श्रीशचंद मिश्र, फार्मासिस्ट किरन निषाद समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed