फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electrocution via wall; grocery trader dies.

Ambedkar Nagar News: दीवार में उतरा करंट, किराना कारोबारी की मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electrocution via wall; grocery trader dies.
.विकास गुप्ता (फाइल फोटो)
जलालपुर। मालीपुर-नेमपुर मुख्य मार्ग स्थित घर में बुधवार सुबह प्लास्टर की तराई करते समय दीवार में उतरे करंट की चपेट में आने से किराना कारोबारी विकास गुप्ता (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विकास मालीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास किराना दुकान चलाते थे। इन दिनों उनके घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। बुधवार सुबह वह प्लास्टर की तराई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से विकास बेसुध होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनका अभी विवाह नहीं हुआ था। बेटे की अचानक मौत से पिता मोहनलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत
- टांडा के कोरई मोइद्दीनपुर में हादसा, बारिश से कमजोर हुई दीवार तेज धूप निकलने के बाद ढही
सद्दरपुर। टांडा क्षेत्र के कोरई मोइद्दीनपुर में बुधवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर किसान मिश्रीलाल (54) की मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे वह घर के पीछे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान घर के पिछले हिस्से की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए।
कुछ दूरी पर मौजूद चचेरे भाई मेवालाल ने हादसा देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मिश्रीलाल को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मिश्रीलाल की पत्नी मायावती का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका इकलौता बेटा किशन (21) मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। विवाहित बेटी रंजना भी घटना से सदमे में है। परिजनों के अनुसार बारिश में दीवार भीग गई थी और तेज धूप निकलने के बाद वह ढह गई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed