फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   State government failed to stop inflation

महंगाई रोक पाने में प्रदेश सरकार विफल

Sun, 27 Jun 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
State government failed to stop inflation
अंबेडकरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक कांपलेक्स में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों से आम जनमानस असंतुष्ट है। शिक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, महंगाई तेजी से बढ़ रही है और सरकार इस रोक पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संध्या राजभर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। न तो युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा और न ही इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम ही उठाया जा रहा। प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है। महंगाई ने आम जनमानस की हालत खराब कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने पर कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने स्तर से युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। मौके पर राजेंद्र पाल, मूलचंद जायसवाल, उमाकांत गुप्त, संतोष कुमार, शिवमुकुन्द, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप सिंह, योगेंद्र, दिनेश कुमार व माधव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed