{"_id":"604f9faf8ebc3e769f093924","slug":"state-employee-status-should-be-given-to-asha-honorarium-should-be-increased-ambedkar-nagar-news-lko569737625","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा को दिया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा, बढ़े मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा को दिया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा, बढ़े मानदेय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपने हक की आवाज बुलंद करतीं आशा बहू।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आशा/संगिनी कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को आशा बहुओं व आशा संगिनी ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया और मांगे उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आशा बहुओं व संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मानदेय वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
संघ की अध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं व संगिनी की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। राज्य कर्मचारी का दर्ज दिए जाने व आशा बहुओं को सुपरवाइजर का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं नहीं बढ़ रही है। उनका हक मारा जा रहा है। जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। 5 लाख तक का निशुल्क बीमा कराए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानदेय न बढने से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विनोद कुमारी, नीलम सिंह, पुष्पा तिवारी, ऊषा पटेल, कांति, शांति, अमृता देवी, केशपती, सुमित्रा, निर्मला, माधुरी समेत कई मौजूद रहे।