Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   speeding vehicle hit an e-rickshaw In Ambedkar Nagar driver died villagers created ruckus by blocking road

अंबेडकरनगर: तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Fri, 20 Nov 2026 11:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 11:57 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक अशोक मौर्य की पीजीआई ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-जलालपुर मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
speeding vehicle hit an e-rickshaw In Ambedkar Nagar driver died villagers created ruckus by blocking road
एकत्र लोगों की भीड़, समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक अशोक मौर्य (53) की पीजीआई ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-जालालपुर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रेहता खुर्द निवासी अभिषेक मौर्य के अनुसार, उनके पिता अशोक मौर्य 18 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे ई-रिक्शा से रामगढ़-फुलवरिया की ओर जा रहे थे। तिरिया बाजार से आगे आश्रम के पास सामने से आए वाहन संख्या 62 एएच 9575 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल अशोक मौर्य को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर, जलालपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 19 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक मौर्य ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी पुनीता का चार वर्ष पहले निधन हो चुका था। अब परिवार में 19 वर्षीय अभिषेक, 16 वर्षीय आनंद, 13 वर्षीय अभिनव और आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशी के साथ 90 वर्षीय दादी कुटरा देवी हैं। परिवार में कमाने वाले अशोक मौर्य की मौत से बच्चों और बुजुर्ग दादी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़-जालालपुर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed