फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special vehicle left to make voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने रवाना हुआ विशेष वाहन

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Special vehicle left to make voters aware
अंबेडकरनगर। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया भी अपनायी गई। कलेक्ट्रेट परिसर से सीडीओ घनश्याम मीणा ने मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया। विशेष जागरूकता वाहनों ने गांवों में भ्रमण कर आम नागरिकों को मतदाता बनने व मतदान करने के महत्व को समझाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए कार्यक्रम जारी किया था। इसी क्रम में सोमवार को जिले के मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। बूथों पर मौजूद बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों को किया। नाम को जोड़ने, घटाने व त्रुटि को दूर करने के लिए जरूरी फार्म भरवाए गए। जिले के आम मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए सीडीओ घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता के विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि यह विशेष एलईडी वाहन गांवों में जाकर मतदाताओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्हें मतदाता बनने व मतदान के महत्व के बारे में समझाएगा। रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर डीडीओ वीरेन्द्र सिंह, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed