{"_id":"626d77f564429b0a5347d5d9","slug":"special-kovid-ward-of-42-beds-will-be-built-in-the-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko6285871139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा 42 बेड का विशेष कोविड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा 42 बेड का विशेष कोविड वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में 88 लाख रुपये की लागत से 42 बेड के कोविड-19 इमरजेंसी विशेष वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य तेजी से हो सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने भवन निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन करने के साथ ही निर्माण को लेकर जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी हैै।
कोरोना को फैलने से रोकने व संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ही शासन ने जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी पर विशेष इमरजेंसी वार्ड बनाए जाने को संस्तुति प्रदान की थी। इसमें प्रत्येक सीएचसी पर जहां 10-10 बेड के वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे, तो वहीं जिला अस्पताल में 42 बेड के वार्ड को बनाए जाने को हरी झंडी प्रदान की गई थी। जिला अस्पताल में 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 42 बेड के कोविड विशेष इमरजेंसी वार्ड के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई थी। शासन के दिशा-निर्देश के बाद भवन निर्माण की जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
इस बीच शनिवार को निर्माण की प्रक्रिया कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने प्रारंभ कर दी है। जिला अस्पताल परिसर में बर्न वार्ड के निकट खाली पड़ी भूमि व पार्क के कुछ भाग में विशेष इमरजेंसी वार्ड के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने भूमि की नपाई कराई। संभावना है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 88 लाख रुपये की लागत से 42 बेड वाले कोविड इमरजेंसी वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।