फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special campaign in Tanda Nagar

Ambedkar Nagar News: जलभराव से निपटने को टांडा नगर में विशेष अभियान

Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Special campaign in Tanda Nagar
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा नगरपालिका क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की परेशानी से निपटने के लिए नालों की साफ सफाई का विशेष अभियान शुरू हुआ। इसके तहत सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौरव के नेतृत्व में नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में आठ दर्जन सफाई कर्मचारियों तथा 5 सफाई नायकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव की भीषण समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार तो जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने इस बार बरसात से पहले ही सभी 16 नालों की विधिवत साफ सफाई कराने का विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी डा. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को चले सफाई अभियान में स्टेट बैंक के पास नाला, स्टेट बैंक से चिंतौरा चौराहे तक नालियाँ और सड़क, तहसील के आसपास व कांशीराम आवास में सफाई अभियान चलाया गया । ईओ ने बताया कि बारिश के पहले जलभराव से निपटने के लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते पूरे करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत नालों की सफाई के साथ ही नालियों आदि की सफाई का कार्य भी प्राथमिकता पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed