{"_id":"646a50e9c7df0d61a8044098","slug":"special-campaign-for-kisan-samman-nidhi-from-today-ambedkar-nagar-news-c-13-1-247848-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किसान सम्मान निधि के लिए आज से विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किसान सम्मान निधि के लिए आज से विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का शत-प्रतिशत किसानों को लाभ दिलाने के लिए आज सोमवार से वृहद संतृप्त अभियान चलेगा। 10 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान जगह-जगह शिविर लगाकरआधार सीडिंग व ई केवाईसी की जाएगी। इसके लिए 60 टीमों का गठन किया गया है।
जिले में लगभग चार लाख किसान हैं। इनमें से लगभग दो लाख 85 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये की राशि खाते में भेजी गई। 14वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को दिए जाने के निर्देश हैं जिन्होंने ई-केवाईसी करा ली है। मालूम हो कि योजना का लाभ ले रहे एक लाख 13 हजार 997 किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है।
10वीं किस्त दिए जाने के बाद से ही संबंधित किसानों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे ई-केवाईसी जरूर करा लें। लगातार निर्देशों व अपील के बाद भी संबंधित किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। अब जबकि 14वीं किस्त का लाभ आगामी दिनों में मिलना है, तो सभी प्रकार की कमियों को दूर करने के लिए 22 मई से 10 जून तक वृृहद संतृप्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार सभी किसानों की ई-केवाईसी कराने समेत अन्य गड़बड़ियों को दूर करने के लिए चलने वाले अभियान के लिए कुल 60 टीमों का गठन किया गया है। गांव-गांव में शिविर लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक लगने वाले शिविर में ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, लेखपाल, जनसेवा केंद्र के संचालक एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
इन्हें किया जाएगा दुरुस्त
शिविर में भू-आंकलन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित किसान को खतौनी नकल लेकर उपस्थित होना होगा। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड लाना होगा। शिविर में ही नया खाता खोले जाने की सुविधा प्रदान होगी। यदि किसी कारणवश पंजीयन निरस्त हो गया हो तो शिविर में पंजीयन भी कराया जाएगा। यदि आधार कार्ड पर नाम में गड़बड़ी है तो पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी आधारित प्रक्रिया से नाम को दुरुस्त कराया जा सकेगा।
आज से चलेगा विशेष अभियान
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए आज से विशेष अभियान चलेगा। किसानों को चाहिए कि जो भी गड़बड़ी हो उसे शिविर में पहुंचकर दूर करा लें जिससे उन्हें 14वीं किस्त का लाभ मिल सके। - बृजेश कुमार, प्रभारी उपकृषि निदेशक/भूमि संरक्षण अधिकारी