{"_id":"6ac6811928388c7ac9021a8a","slug":"sp-workers-took-to-the-streets-against-the-election-commission-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166495-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
अंबेडकरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अकबरपुर में प्रदर्शन किया। पुलिस को चकमा देकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंका। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा को सौंपा।
प्रदर्शन के लिए सुबह से ही बसखारी मार्ग स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सांसद लालजी वर्मा, अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा और आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त की अगुआई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे जिलाध्यक्ष जंगबहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। चुनाव आयोग मुर्दाबाद, योगी-मोदी होश में आओ, वोट चोर कुर्सी छोड़ और ज्ञानेश से वोट बचाओ जैसे नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के बाद सपाई पुतला फूंकने लगे। पुलिस एक पुतला छीनने में जुटी रही, तभी कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला जला दिया।
विज्ञापन
सांसद लालजी वर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त संवैधानिक दायित्वों के विपरीत भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि वोटों की हेराफेरी कर संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक रामअचल राजभर ने आरोप लगाया कि बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष तरीके से काम करने की मांग की।
पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव और पूर्व मंत्री शंखलाल माझी ने कहा कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा और डॉ. अभिषेक सिंह ने भी चुनाव आयोग पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में राजितराम यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, अजीत यादव, महेंद्र यादव, प्रवीन शर्मा, सईम, धर्मेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन से लगा जाम, कई थानों की फोर्स रही तैनात
अंबेडकरनगर। सपा के प्रदर्शन के चलते अकबरपुर-बसखारी और अकबरपुर-टांडा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कुछ देर यातायात सामान्य हुआ, लेकिन बाद में फिर जाम जैसे हालात रहे। सुरक्षा के लिए अकबरपुर के अलावा अलीगंज, बेवाना, हंसवर समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही। कटारिया याकूबपुर, बसखारी मार्ग और पटेलनगर तिराहे से यातायात डायवर्ट किया गया।