फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated against inflation
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में अराजकता और बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सभी पांच तहसीलों में गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने सपाई जुलूस के साथ पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मनगढ़ंत आंकड़ों के जरिए फर्जी वाहवाही लूटने की कोशिश जनता में लगातार बेनकाब हो रही है।
विज्ञापन

जलालपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक सुभाष राय ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी आम नागरिकों के बीच और भी बेनकाब हो गई। महंगाई चरम पर है तो नौकरी न मिलने से युवक आत्महत्या कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता अबुल बशर अंसारी, सिद्धार्थ मिश्र, अभिषेक सिंह और अनीसुर्रहमान ने कहा कि यह सरकार जनता की निगाह से उतर गई है। सभी को अब अखिलेश यादव के नेतृत्व का इंतजार है। धरने को सपा नेता फूलचंद यादव, राजेंद्र चौधरी, आलोक सिंह यादव, रामप्रताप यादव, पृथ्वीपाल यादव, अगरदी वर्मा, केशवराम पटेल आदि ने संबोधित किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन एसडीएम अभय कुमार पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन

टांडा तहसील में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी गईं। आए दिन निर्दोषों का उत्पीड़न हो रहा है। पात्रों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। जिला महामंत्री मुजीब अहमद सोनू, वरिष्ठ नेता मोहम्मद एबाद और मुसाब अजीम ने कहा कि किसानों से लेकर बुनकरों और नौजवानों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली देने की घोषणा करेंगे। प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष फिरोज सिद्दीकी, कसीम अशरफ, संदीप यादव, रईस अंसारी, हरिकेश चौरसिया, रघुनाथ यादव, प्रभात कुमार आदि ने संबोधित किया। यहां ज्ञापन एसडीएम अभिषेक पाठक ने लिया।
भीटी में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी और पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। आम लोग अपने हक के लिए हैरान परेशान हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम सरकार और सत्तारूढ़ दल मिलकर कर रहे हैं। किसानों की उपेक्षा पर उन्होंने नाराजगी जताई। धरने को वरिष्ठ नेता गोपीनाथ वर्मा, उतम चौधरी, राम धीरज शुक्ल, दिनेश सिंह, आशीष पांडेय उर्फ दीपू, अमरनाथ पटेल,आत्रेय सिंह, सुरेंद्र व जितेंद्र यादव ने संबोधित किया। यहां ज्ञापन लेने एसडीएम भूमिका यादव पहुंचीं।
आलापुर में पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि अगले आम चुनाव में प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से छुटकारा पा लेगी। आम लोगों को हक़ देने की बजाए पैसा होर्डिंग बैनर पर सरकार खर्च कर रही है। जिपं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अजीत यादव, वरिष्ठ नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी और पूर्व विधायक कुंवर अरुण ने कहा कि कोई सरकार जब अत्याचार पर उतर आए तो उसका मतलब साफ होता है कि उसका अंत निकट है। यहां धरने को भीमलाल कनौजिया, अश्विनी यादव, अवधेश गौतम, अशोक कनौजिया, विद्यासिंह भारती, प्रद्युम्न यादव, हीरालाल यादव, विनोद निषाद, रामचन्द्र वर्मा, अजय गौतम, रजनीकांत यादव और आशाराम त्यागी ने भी संबोधित किया। यहां ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने लिया।

जिला मुख्यालय पर भी बरसे सपाई
अकबरपुर तहसील का प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के निकट हुआ। नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि उन्हें सरकार चलाने का अनुभव नहीं, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। पूरे प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों आदि के साथ अन्याय हो रहा है। जिलाध्यक्ष राम शकल यादव ने जोर देकर कहा कि सपाई चुप नहीं बैठेंगे। जनता के साथ पार्टी का एक एक कार्यकर्ता खड़ा है। धरने को वरिष्ठ नेता अनिल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, जिपं सदस्य प्रतिमा यादव आदि ने संबोधित किया। यहां पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा द्वारा सीएम को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने बयान जारी कर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा के नेता बौखलाहट में उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed