{"_id":"58b9a6d44f1c1bbd5683596a","slug":"sp-misrule-will-end-after-the-election-mahanth-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद होगा सपा कुशासन का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बाद होगा सपा कुशासन का अंत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश से सपा के कुशासन का अंत करने वाला है। जो भी व्यक्ति भारत का नागरिक है, वह भारत में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बोले, यह नहीं चलेगा। हर किसी को भारतीय संविधान व देश के सम्मान का ध्यान रखना होगा। कहा कि प्रदेश की सत्ता में भाजपा आई तो अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
वे शुक्रवार को जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर के प्रांगण में आलापुर की भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दलों ने प्रदेश को जातिवादी खेमे में बांटकर बर्बाद करने का काम किया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने खुद को इतना कमजोर महसूस किया कि कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। सपा एक ऐसी पार्टी है जो जातिवाद के नाम पर योजनाएं लाती है। कुछ खास लोगों को ही लाभान्वित करने की उसकी मंशा रहती है जबकि भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश का सम्यक विकास होगा।
विज्ञापन
बिना भेदभाव के योजनाएं लागू की जाएंगी और समान रूप से सभी क्षेत्रों का विकास तय होगा। आदित्यनाथ ने कहा कि सपा व बसपा जीतेगी तो प्रदेश में सिर्फ अराजकता का माहौल रहेगा। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, वरिष्ठ नेता मुकुट बिहारी वर्मा, प्रत्याशी अनीता कमल, भाजपा नेत्री संजू देवी व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम आदि मौजूद रहे।