{"_id":"6717da3f73f3a490540a65e1","slug":"sp-leader-angry-with-administration-said-account-will-be-settled-on-time-ambedkar-nagar-news-c-13-1-lko1032-924218-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रशासन पर बिफरे सपा नेता, कहा-समय पर होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रशासन पर बिफरे सपा नेता, कहा-समय पर होगा हिसाब
विज्ञापन
कटेहरी में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव व सपा प्रत्याशी का हुआ सम्मान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मंगलवार को सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और सांसद लालजी वर्मा प्रशासन से बेहद खफा नजर आए। शिवपाल ने लाल कलम से डायरी में नाम नोट करने वाली बात दोहराते हुए कहा कि मनमानी करने वाले अफसरों का समय आने पर हिसाब किया जाएगा। वहीं लालजी वर्मा ने प्रशासन की ओर से मतदाताओं को धमकाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार पर भी कड़ा प्रहार किया।
बहराइच कांड से भाजपा बेनकाब : शिवपाल
गौरा बसंतपुर बाग में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्हें कटेहरी का प्रभारी बनाया गया है। इसलिए सपा सरकार आने पर कटेहरी को गोद लेकर इसका विकास कराएंगे। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बहराइच कांड भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। उसका अपना ही विधायक दंगे को लेकर भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई वर्ग इस सरकार से संतुष्ट नहीं है। युवाओं को विधिवत नौकरी देने के बजाय उन्हें बमुश्किल आठ हजार की नौकरी थमाई जा रही है। बाबा का बुलडोजर निर्देशों पर चल रहा है। जेल तक में हत्या हो जा रही है। सरकार खुद को न्यायपालिका से ऊपर समझने लगी है। प्रदेश को नौकरशाही के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने सपा के शासनकाल में चीनी मिल, कलवारी पुल सहित अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया। सभा में जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, श्यामनरायन यादव, सांसद राम शिरोमणि यादव, रामप्रसाद चौधरी, लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर, ललई यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे। सपा से बगावत कर चुनाव लड़ने का एलान करने वाले पहाड़ी यादव भी पहुंचे और पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन किया।
40 साल के राजनीतिक सफर में नहीं देखे ऐसे अफसर : लालजी
सपा सांसद लालजी वर्मा ने जिला प्रशासन पर प्रधान, कोटेदार व शिक्षक आदि को बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन पर जो हमला बोला उसकी गूंज प्रदेश की राजधानी तक सुनाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीएम को सत्तारूढ़ दल का जिलाध्यक्ष बता डाला और कहा कि ऐसे अधिकारियों का पोस्टर लगाया जाएगा। इससे पहले पत्नी का नामांकन कराकर बाहर आए सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन मुस्लिम ग्राम प्रधानों को बुलाकर धमका रहा है कि या तो कमल को वोट दो या फिर वोट ही मत करो। इसी तरह का दबाव अन्य प्रधानों, कोटेदारों आदि पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के राजनीतिक सफर में ऐसे अधिकारी नहीं देखे जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएम की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। वहीं, सपा प्रत्याशी शोभावती ने कहा कि यह चुनाव तो जिलाधिकारी ही लड़ रहे हैं। उन्होंने जातिवाद का आरोप भी मढ़ा। उधर, डीएम अविनाश सिंह ने लिखित प्रेस नोट में कहा है कि जिला प्रशासन पर लगाए गए आरोप असत्य एवं निराधार हैं।