फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP honored him for getting first position in the state

Ambedkar Nagar News: प्रदेश में पहला स्थान पाने पर एसपी ने किया सम्मानित

Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP honored him for getting first position in the state
अंबेडकरगनर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसे लेकर आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को एसपी केशव कुमार ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। कहा कि आगे भी इसी सजगता के साथ समस्याओं के निस्तारण में तेजी दिखानी होगी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर नवंबर माह में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस सेल में यहां तेजी दिखाई। इसके चलते जिले को नवंबर माह की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। इस बेहतर कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र के जरिए उत्साहवर्धन किया गया। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रदत्त प्रशस्तिपत्र को एसपी केशव कुमार ने संबंधित कर्मियों को देकर सम्मानित किया। इसमें महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, आरक्षी ललित मोहन यादव, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी मंजू पटेल व पूजा सिंह शामिल रहीं। एसपी ने मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा प्रयास आगे भी करते रहना है। सभी के प्रयास से यह संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed