फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP held women's conference on the birth anniversary of Phoolan Devi

फूलन देवी की जयंती पर सपा ने किया महिला सम्मेलन

Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP held women's conference on the birth anniversary of Phoolan Devi
अंबेडकरनगर में आयोजित सपा बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र कार्यालय दोहरीपुर पर मंगलवार को सपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रतिमा यादव की अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राजभर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी को जयंती के मौके पर याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने पूर्व सांसद फूलनदेवी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज की महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रत्येक समूह की महिलाओं को एक लाख सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को समाजवादी पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा। पूर्वमंत्री ने गत दिवस जनता के बीच सरकार द्वारा किए राशन वितरण कार्यक्रम को सिर्फ नाटक बताया। कहा कि राशन से ज्यादा खर्च झोले पर फोटो छापने में कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रतिमा ने पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के हितों को लेकर कई अहम प्रयास किए गए थे। जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, वरिष्ठ नेता हरीराम मौर्य, हरिराम, रामसागर, राजकुमार व पतिलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed