फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP delegation reached to investigate Wajidpur incident

वाजिदपुर कांड की जांच करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
SP delegation reached to investigate Wajidpur incident
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। वाजिदपुर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस के बल प्रयोग तथा कई आरोपियों की गिरफ्तारी मामले की जांच करने सपा का 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मौके पर पहुंचा। इसमें नौ विधायक व पूर्व मंत्री शामिल रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेताओं ने प्रभावित नागरिकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कमजोर वर्गों के साथ नहीं बल्कि पूंजीपतियों के साथ खड़ा होने में रुचि लेती है। बाद में डीएम व एसपी से भेंटकर दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई व निर्दोषों का उत्पीड़न रोके जाने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री अवधेश प्रताप, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, राममूर्ति वर्मा, विधायक राकेश पांडेय, त्रिभुवनदत्त, पंकज पटेल, अभय सिंह, महेंद्रनाथ यादव, पूर्व एमएलसी अतहर खां व निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसकल यादव शुक्रवार को वाजिदपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने तथा पार्क के लिए भूमि कम दिए जाने को लेकर बीते दिनों विवाद हो गया था। लगातार दो दिन तक चले हंगामे व प्रदर्शन के अंतिम दिन पुलिस कर्मियों की पिटाई करने के साथ ही कई वाहन तोड़ दिए गए थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
इसी मामले की जांच करने पहुंचे सपा नेताओं ने पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, सपा नेता फूलचंद यादव, अनीसुर्रहमान, नदीम अंसारी, गौरीशंकर वर्मा, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव व पृथ्वीपाल यादव आदि की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की। घटना से प्रभावित नागरिकों को सभी मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी कमजोर वर्ग के साथ सिर्फ सपा खड़ी होती है। इस मामले को भी सपा नेतृत्व ने ही गंभीरता से लिया है। भाजपा सिर्फ कमजोर वर्गों का उत्पीड़न करने तथा पूंजीपतियों की ही मदद करने में रुचि लेती है। प्रदेश की जनता सब देख व समझ रही है।

सपा नेताओं ने करीब आधे घंटे तक यहां रहने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम व एसपी से कहा कि निर्दोषों का कतई उत्पीड़न न हो। ऐसा आगे हुआ तो सपा इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed