फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP

सपाई बोले - कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन, निकाली गई किसान यात्रा

Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
SP
फोटो 25, अंबेडकरनगर के बसौढ़ी गांव से सपा किसान यात्रा रवाना करते पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसान यात्रा निकाली। कहा कि सपा किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कृषि कानून किसी भी दशा में किसानों के हित में नही है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता कानून वापसी तक चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने बसौढ़ी गांव से यात्रा को रवाना किया तो सपा विधायक सुभाष राय ने जलालपुर व सपा जिलाध्यक्ष ने आलापुर में किसान यात्रा को हरी झंडी दिखायी।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान कानून के विरोध में बसौढ़ी ग्राम पंचायत से किसान यात्रा निकली। राममूर्ति वर्मा ने किसानों से इस दौरान जगह जगह मुलाकात की और किसान कानून को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे किसान पूरी तरह पूंजीपतियों का बंधुआ हो जाएगा। किसान फसल तो पैदा करेगा, लेकिन उसकी उपज के दाम का निर्धारण कोई और करेगा। ऐसे में किसानों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी किसानों के हित में पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा। बसौढ़ी प्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि यात्रा बसौढ़ी से निकलकर दुक्खर, अमौली, जैनापुर, शहनेमऊ, कोइंदा, गांगिला, संजरपुर, सिकंदरपुर, मीरपुर, लारपुर, रुस्तमपुर, अशरफपट्टी, रामपुर कायस्थान, मजहमूदपूर, जल्लापुर मसेड़ा, कजरी, सूल्हनतारा, मिर्जाबेग होते हुए लारपुर स्थित विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान संदीप वर्मा, अमित वर्मा, हरीराम मौर्य, रामचंदर गौड़, जगदीश राजभर, बब्लू खान, कपिलदेव वर्मा, नवनीत तिवारी, मुमताज, जफरुल्लाह, सुनील, रक्षाराम आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को ई मुसाब अजीम के नेतृत्व में किसान बिल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा निकाल विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुसाब अजीम ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को कृषि विनाशक कानून बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। कहा कि यह कानून किसानों के हक मे नहीं है। इसे तुरंत वापस लिए जाने की जरूरत है। इससे पहले यात्रा अशरफपुर किछौछा से शुरू होकर भिदूड़, नसरुल्लाहपुर व डढ़िया आदि स्थानों से होते हुए बसखारी में समाप्त हुुआ। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, आसिम खान, अबू बकर, वसीम खान आदि मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव ने आलापुर तहसील क्षेत्र के चहोंड़ा शाहपुर में समाजवादी किसान यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा चहोड़ा से निकलकर कटोखर बाजार पहुंची। हिसामुद्दीनपुर पिपरा बाजार में यात्रा का समापन हुआ। सयुस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया व संचालन सपा नेता नरसिंह यादव ने किया। साइकिल यात्रा में ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, महेंद्र मौर्या, हेमंत यादव, अंकित यादव, संजीव यादव, विनोद निषाद, अजय प्रताप यादव, राजन कन्नौजिया, शैलेश यादव आदि मौजदू रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में कटका बाजार से किसान यात्रा निकली। विधायक ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के शोषण पर उतर आई है। कृषि कानून वापस लेने तक सपाई आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व महासचिव राजितराम यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed