{"_id":"58ab1d2e4f1c1b0953b234fc","slug":"son-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बेटे की मौत, पिता गंभीर
amar ujala
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरपुर घिनहापुर गांव में इलेक्ट्रिक बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय एक युवक करंट से झुलस गया। इस दौरान उसे बचाते समय पिता भी करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को तार से अलग किया लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया था। आननफानन में दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से युवक को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी सुरेश यादव (19) पुत्र रामा यादव रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे बिजली आने पर पंखा चलाने के लिए तार इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था। एक तार तो बोर्ड में लग गया, जबकि दूसरा तार उसके हाथ में चिपक गया। करंट के झटके से वह भूमि पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर निकट चारपाई पर लेटा उसका पिता रामा दौड़कर वहां पहुंचा और सुरेश को तार से अलग करने का प्रयास किया।
इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजन वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पिता-पुत्र करंट की चपेट में आकर भूमि पर गिरे हुए थे। उन्होंने किसी प्रकार दोनों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था। एसओ अनिल यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।