फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somewhere there is no electricity even after 36 and somewhere after 48 hours

Ambedkar Nagar News: कहीं 36 तो कहीं 48 घंटे बाद भी बिजली नहीं

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is no electricity even after 36 and somewhere after 48 hours
जलालपुर के सेमरा कटका सपंर्क मार्ग पर तेज बारिश व हवा से हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़। 
अंबेडकरनगर। तीन दिन से हो रही अनवरत बारिश ने पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शहर से लेकर गांव तक कई जगह 36 घंटे तो कहीं 48 घंटे बाद तक बिजली नहीं आ पाई। इससे उपभोक्ताओं में पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग समेत कई अन्य दिक्कतों को लेकर हाहाकार की स्थिति है। खास बात यह है कि इस संकट को लेकर बिजली विभाग के बड़े अफसर व प्रशासनिक अफसर भी जनता की सुध लेने के लिए सड़कों पर नहीं उतर सके। यह हाल तब है जब सीएम ने बिजली संबंधी गड़बड़ी को तत्परता पर दूर करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में तीसरे दिन शनिवार को भी बिजली संकट को लेकर हाहाकार की स्थिति दिखी। लोगों का कहना है कि ऐसी प्राकृतिक मुश्किल के समय में फौरी तौर पर ज्यादा प्रबंध करने चाहिए। लेकिन इस तरफ ध्यान न देने का खामियाजा ही उपभोक्ताओं को दो से तीन दिन तक के बिजली संकट के रूप में झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

अकरबरपुर नगर की कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों को तीन दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। यहां पेयजल से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक का संकट खड़ा हो गया। टाउन फीडर की लगभग पांच हजार की आबादी को 48 घंटे में महज दो घंटे ही बिजली उपलब्ध हो सकी। इसके अलावा मीरानपुर, पंडाटोला, मुरादाबाद, जौहरडी, महानगर कॉलोनी, इंद्रलोक कॉलोनी समेत कई अन्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अलग-अलग गड़बड़ियों के चलते ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकोइया बिजली उपकेंद्र के छह फीडर से बिजली आपूर्ति बीते तीन दिन से प्रभावित है। शुक्रवार देर शाम फीडर में गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसमें ब्लास्ट हो गया। नतीजतन शनिवार देर शाम तक आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग एक लाख की आबादी को बगैर बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा। बारिश से उपकेंद्र आलापुर परिसर में जलभराव हो गया। बिजली उपकेंद्र मुबारकपुर में बारिश के बीच तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इससे शुक्रवार देर शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इसके अलावा महरुआ, जाफरगंज, टांडा, भीटी, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।





पेयजल को लेकर हुई समस्या

बेपटरी बिजली आपूर्ति के चलते सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पेयजल पर पड़ा। एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। अकबरपुर नगर के गौहन्ना निवासी अरविंद कुमार व कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पंकज ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पानी की टंकी पूरी तरह से खाली हो चुकी है। कुछ लोग जनरेटर का प्रयोग कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। शहजहांपुर निवासी अतीक व अभिषेक ने कहा कि बदतर बिजली आपूर्ति के चलते नगर पालिका की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे पेयजल की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिम्मेदारों को चाहिए कि इसे लेकर गंभीरता दिखाएं।







मोबाइल और इन्वर्टर भी नहीं हो पाए चार्ज

सुचारु बिजली न उपलब्ध होने से मोबाइल चार्ज करने की समस्या लोगों के सामने खड़ी हो रही है। बैटरी चार्ज न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे चुका है। ऐसे में लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर उधर की दौड़ लगानी पड़ी। विकासखंड कटेहरी के घाघूपुर निवासी रमेश मिश्र ने कहा कि उन्हें मोबाइल चार्ज करने के लिए अकबरपुर नगर स्थित रिश्तेदार के घर जाना पड़ा। इंद्रलोक कॉलोनी के सत्यप्रकाश ने कहा कि सुचारु बिजली न मिलने से मोबाइल पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहा। ऐसे में यदि कुछ देर के लिए भी बिजली आती है तो थोड़ा सा चार्ज हो जाता है। मोबाइल चार्ज न होने से ससुराल रह रही बेटियों से बात करने में दिक्कत हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed