फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somewhere it rained, somewhere we waited

Ambedkar Nagar News: कहीं बरसे बादल, कहीं रहा इंतजार

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained, somewhere we waited
कटेहरी के चियुटीपारा के पंचायत भवन में घुसा बरसात का पानी
अंबेडकरनगर। शनिवार को जिले का मौसम सुबह से शाम तक लगातार बदलता रहा। सुबह बदली से दिन की शरुआत हुई लेकिन इसके बाद धूप ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बादल छंट गए और आसमान पूरी तरह साफ हो गया। धूप की तीव्रता बढ़ने से तापमान ऊपर चढ़ा। करीब दो बजे जिले के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। घने बादलों के चलते मौसम सुहावना हो गया। लोगों को राहत महसूस हुई। इस दौरान बारियावन बाजार में दोपहर दो बजे बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से निजात मिली। हंसवर बाजार में भी दो बजे बरसात हुई। दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव हो गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी के बावजूद बरसात नहीं हुई। आधे घंटे बाद आसमान साफ हो गया और धूप फिर से निकल आया। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 80 फीसदी आर्द्रता रही।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन


पंचायत भवन में घुसा बरसात का पानी



फोटो - 33



श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विकासखंड के चियुटीपारा गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार रात की बारिश के बाद पानी घुस गया। बरामदे और कमरों में कीचड़ युक्त पानी भर जाने से परिसर में गंदगी फैल गई। शनिवार सुबह पंचायत सहायक ज्योति कार्यालय पहुंचीं तो देखा कि बरामदे से लेकर कमरों तक पानी भरा पड़ा है। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर के कमरों में भी गंदा पानी जमा मिला। अचानक यह नजारा देखकर वह घबरा गईं और तुरंत सफाईकर्मी को फोन कर बुलाया। ज्योति ने बताया कि पानी भरने से कुछ कागजात भी भीग गए हैं। हालांकि किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सचिव आनंद कर पांडेय ने बताया कि नाली का निर्माण कराकर शीघ्र ही जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed