फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somebody got the chair by changing the defection and some got disappointed

किसी को दल बदल ने दिलाई कुर्सी तो किसी को मिली निराशा

Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Somebody got the chair by changing the defection and some got disappointed
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दलबदल ने किसी को कुर्सी दिलायी तो किसी को मायूसी। जिला पंचायत चुनाव में सिर्फ दो सदस्य जीतने के बावजूद जिस तरह से बीजेपी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, उससे ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों में हड़कंप मच गया। अलग-अलग ब्लॉक के तमाम वरिष्ठ नेताओं को भी लगने लगा कि भाजपा के साथ रहकर ही नैया पार लगाई जा सकती है। इसी के चलते ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन से एक दिन पहले तक बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला चलता रहा। ऐसे कई दावेदारों को लाभ भी मिला, तो कुछ को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए रामनगर के नेता रामधारी यादव चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाए, जबकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए संजय सिंह बसखारी से ब्लॉक प्रमुख बन गए। सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहीं वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह की पत्नी निर्मला सिंह को भी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होना लाभप्रद हो गया। वे निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन ली गईं।
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक में बीडीसी मौसम वर्मा ने भी प्रमुख चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया। वे भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए। इस मामले में अकबरपुर की पूर्व प्रमुख सुनीता वर्मा का भाग्य ठीक नहीं रहा। वे अब तक सपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख रही थीं, लेकिन इस बार सपा ने युवा नेता आनंद वर्मा की पत्नी देविका वर्मा को टिकट दे दिया। इस पर सुनीता बसपा में शामिल हो गईं। बसपा ने उन्हें चुनाव लड़ाने का भी मन बनाया, लेकिन नामांकन से ठीक पहले वे भाजपा में चली गईं। इसके बावजूद उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed