फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Solar panels installed in 110 houses, electricity bill will be zero

Ambedkar Nagar News: 110 घरोंं में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा शून्य

Fri, 30 Aug 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Solar panels installed in 110 houses, electricity bill will be zero
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर आप भी अपने घर का बिजली बिल जीरो कर सकते हैं। योजना के तहत जिले में 961 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इसमें से 110 लोगों के घरों पर सोलर पैनल सिस्टम लगा दिया गया है। इन घरों में बिजली का बिल जीरो हो गया है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने वालों को सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। यदि कोई एक किलोवाॅट का कनेक्शन लेता है तो उसका खर्च 65 हजार रुपये आएगा। इसमें सरकार की तरफ से 35 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी। 10 किलोवाॅट तक के कनेक्शन पर डेढ़ लाख रुपये तक की सब्सिडी है। इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार बीते दिनों कराया गया है। उद्देश्य यह है कि उपकेंद्रों पर भार कम किया जा सके तथा सोलर पैनल से बिजली का उपयोग करने वालों को प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल योजना को लेकर 100 से अधिक लोग आगे आए हैं। विभाग की कोशिश यह संख्या और ज्यादा बढ़ाने की है। अधीक्षण अभियंता गिरीश नरायण मिश्र ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिस समय आवेदन करेंगे तो मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। यह नंबर फीड करने के बाद एक ओटीपी आएगी। इसके बाद आवेदन में आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज चार फोटो, राशन कार्ड, आय का प्रमाणपत्र आदि अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed