फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Society will develop only through self-reliance

आत्मनिर्भरता से ही होगा समाज का विकास

Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Society will develop only through self-reliance
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को अकबरपुर नगर समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा हैै। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अकबरपुर समेत कई क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों ने विशेष अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि समेत कई अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर यदि किसी भी प्रकार की ओटीपी आए तो उसे किसी अन्य से कतई शेयर न करें। किसी अनजान को मोबाइल नंबर न दें। यदि कोई जबरदस्ती चैटिंग करे तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि आत्मरक्षा को लेकर भी खुद को मजबूत करना होगा। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति पैदा करनी होगी। साथ ही जूडो, कराटे व मार्शल आर्ट जैसी कलाएं भी सीखनी होंगी। किसी भी प्रकार की हिंसा पर चुप रहने के बजाए उसके विरुद्ध पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद करनी होगी। कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed