फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social distancing flouted in district hospital

जिला अस्पताल मेें सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Social distancing flouted in district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए नागरिकों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान लाइन में लगे नागरिकों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल डिस्टेंसिंग का जहां तनिक भी पालन नहीं किया गया, तो वहीं लाइन में लगे कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक तक नहीं लगा रखा था। टीकाकरण के लिए लाइन में नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कोरोना के प्रकोप को जड़ से समाप्त करने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग वालों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। टीका लगवाने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। वैसे तो सुबह 10 बजे से टीकाकरण प्रारंभ होना था, लेकिन लगभग 9 बजे से ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अलग-अलग काउंटर पर लाइन में खड़े हो गए। समय बीतने के साथ लाइन लंबी होती चली जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान लाइन में लगे लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। भीषण गर्मी में लाइन में लगे नागरिकों के लिए अस्पताल प्रशासन ने किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर रखी थी। इससे नागरिकों में नाराजगी भी व्याप्त हो गई। लाइन में लगी गौरी व अर्चना ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की भीड़ से संक्रमण बढ़ने का भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों को इसे लेकर कोई सुध नहीं है। भीड़ को देखते हुए न सिर्फ काउंटर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी, बल्कि समुचित व्यवस्था भी की जानी चाहिए थी। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नागरिकों को टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed