फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SO molested rape victim in police station

दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाने में एसओ ने की छेड़छाड़

Tue, 07 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SO molested rape victim in police station
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म की शिकार किशोरी के साथ थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार की ओर से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर कहा कि अपहरण व दुष्कर्म के बाद उसकी पुत्री न्याय के लिए जब थाने गई तो केस दर्ज होने के बाद एसओ ने उसे कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। उन्होंने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हाथ लगाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। किशोरी का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें उसने छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओ को लाइन हाजिर करते हुए विवेचना महिला थाने स्थानांतरित कर दी। इसके साथ ही एसओ पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच एएसपी को सौंप दी है। एसपी ने कहा कि जो भी जांच रिपोर्ट सामने आएगी, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली घटना राजेसुल्तानपुर थाने में हुई है। युवक की ओर से किशोरी का अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की मां ने थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आईजी अयोध्या रेंज व एसपी को दिए पत्र में किशोरी की मां ने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री का 10 नवंबर को बगल के गांव के एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी पुत्री किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर आई। इस मामले में एसपी के निर्देश पर थाने में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इसी मामले में जब कार्रवाई व धारा 164 के बयान के लिए किशोरी थाने गई तो वहां एसओ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत में कहा गया कि थाना प्रभारी उसे एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसकी पुत्री के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। इसमें मजिस्ट्रेट को भी थाना प्रभारी के कृत्य की जानकारी दी गई। महिला ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार शाम मामला संज्ञान में आते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओ राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। जलालपुर कोतवाली प्रभारी रहे दुर्गेश मिश्र को राजेसुल्तानपुर का नया थाना प्रभारी बना दिया गया, जबकि चुनाव सेल प्रभारी रहे दीपक सिंह को जलालपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण की विवेचना राजेसुल्तानपुर थाने से हटाकर एसपी ने महिला थाने को सौंप दी है। एसओ पर लगे छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोपों की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय को सौंप दी गई है।

लाइन हाजिर कर कराई जा रही जांच
किशोरी के परिवारीजन मेरे पास शुरू में आए थे। मैंने उनके सामने ही थाने में फोन कर तत्काल केस दर्ज करवाया था। उसके बाद भी परिवार के लोग आए थे। उनका कहना था कि बयान दर्ज नहीं कराया जा रहा है। मैंने एसओ को फटकार लगाते हुए सभी प्रक्रिया पूरी कराने को कहा था। एसओ ने विलंब होने के लिए वीआईपी ड्यूटी आदि का हवाला दिया था। उस समय एक भी बार किसी ने एसओ की ओर से छेड़छाड़ करने की जानकारी नहीं दी थी। अब आरोप लगा है तो उसकी गंभीरता को देखते हुए एसओ को तत्काल लाइन हाजिर कर विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे देखते हुए सभी जरूरी कार्रवाई होगी।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed