{"_id":"6127d8aa8ebc3e7a094a7349","slug":"snake-ambedkar-nagar-news-lko592882031","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर गांव निवासी किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अन्य थाना क्षेत्र में छह व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया गया।
आलापुर थाना अन्तर्गत रामनगर निवासी अभिषेक (14) बुधवार की रात घर के बरामदे में सो रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। परिवार जनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया इसमें उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देररात्रि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी क्रम में अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी निवासी मेवालाल (68) को गुरुवार की सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत से घर लौट रहा था।
घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना निवासी कुशलावती (55) गुरुवार की सुबह घर में साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी रामअवतार (56) बुधवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। बसखारी थाना अन्तर्गत मसड़ा निवासी शकुंतला देवी (55) गुरुवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी मनीष (16) को गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत गदायां निवासी गनी मोहम्मद (20) को गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खेत की निराई में महिला को सांप ने डंसा
अंबेडकरनगर। खेत की निराई करने गई जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जयशंकर दुबे की पत्नी प्रेमलता (36) सर्पदंश का शिकार हो गई। आनन फानन में उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान रात में महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। बाद में जानकारी होने पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सर्पदंश से किशोर की हुई मौत
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अन्तर्गत ककरहिया गांव निवासी एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी कौशल का 10 वर्षीय पुत्र ओम मिश्र बुधवार की रात घर में सो रहा था। तभी सांप ने डस लिया। घरवालों ने उसका स्थानीयस्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।