{"_id":"8517656f8b7b87adb9bdf2f8b12589cf","slug":"sleep-flown-by-holding-the-power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल विद्युत आपूर्ति ने उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल विद्युत आपूर्ति ने उड़ाई नींद
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच बिजली ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया है। नतीजा ये है कि भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग बिजली गुल होने से परेशान हैं। बदतर विद्युत आपूर्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय व उसके इर्दगिर्द के क्षेत्रों में सोमवार को दिन के अलावा लगभग पूरी रात विद्युत आपूर्ति बेपटरी रही। देर रात्रि लगभग तीन बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। तीन बजे के बाद बिजली आई भी, लेकिन लो वोल्टेज के चलते इसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। उमस व गर्मी के बीच चरमराई विद्युत आपूर्ति से लोग चैन की नींद सो भी नहीं पा रहे हैं। बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर मंगलवार को भी लगभग पूरे दिन जारी रहा। आपूर्ति में कहां गड़बड़ी है और वोल्टेज कम क्यों है, इसका जवाब संबंधित अधिकारियों के पास नहीं है।
बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जर्जर हो चुके विद्युत उपकरण जब तब जवाब देते रहते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आमजन को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय पर सोमवार को लगभग पूरे दिन बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। रात करीब तीन बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। इस बीच जब बिजली आई भी तो वोल्टेज लो होने के कारण उपभोक्ताओं को इसका समुचित लाभ नहीं मिल सका।
एसी कूलर की बात दूर, पंखे भी ठीक से हवा नहीं दे रहे थे। नतीजा ये रहा कि लोग पूरी रात सो भी न सके। बदतर विद्युत आपूर्ति का सिलसिला यहीं नहीं थमा। मंगलवार को भी लगभग पूरे दिन जिला मुख्यालय पर बिजली नदारद रही। प्रात: सात बजे से बिजली कटौती के बाद पूर्वाह्न 11 बजे बिजली आई, लेकिन अधिक देर तक नहीं टिक सकी। इसके बाद सायं तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसमें भी जो बिजली मिली, उसमें लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रेहान जैदी व विशाल वर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन को आमजन के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। तमाम दावों के बाद भी रमजान में सुचारु बिजली उपलब्ध करा पाने में पावर कॉरपोरेशन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।
अकबरपुर नगर के शिक्षक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव व सत्यप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बिजली की दर में तो लगातार वृद्धि की जा रही है, लेकिन संसाधनों में सुधार की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। व्यापारी नरेंद्र जायसवाल व शहाब परवेज ने कहा कि बदतर विद्युत आपूर्ति का सीधा प्रभाव व्यवसाय पर पड़ रहा है। सायं से ही बिजली का आना-जाना शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। इससे अंधेरा होने पर लोगों को खरीददारी में समस्या होती है। कहा कि पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों को इस तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। उधर, अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि कुछ गड़बड़ी के चलते विद्युत आपूर्ति कुछ बाधित हुई थी। खराबी को दूर कर लिया गया है।