फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six sick from diarrhea

डायरिया से छह की हालत बिगड़ी

Thu, 19 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six sick from diarrhea
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डायरिया से पीड़ित मरीजों में चार लोग एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, डायरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होता हो। गुरुवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन


इनमें से चार मरीज एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत चिंतौरा गांव निवासी खुशतरुननिशा (18) पुत्री शफीकुलहसन, आबिदा खातून (50) पत्नी शफीकुलहसन, नूरुलहसन (20) पुत्र शफीकुलहसन व मुकद्दिसुननिशा (19) पुत्री शफीकुलहसन गुरुवार भोर से ही डायरिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सभी को पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां आबिदा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाका गांव निवासी शिवकुमार (12) पुत्र श्रीराम को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी सूरज की नौ माह की पुत्री सौम्या गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed