फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six patients hospitalized including aged

तेज बुखार से पीड़ित वृद्ध समेत 6 भर्ती

Wed, 26 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six patients hospitalized including aged
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित लोग। - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत छह लोग तेज बुखार की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी संक्रामक रोगों पर अंकुश न लग पाने के चलते लोगों में एक तरफ जहां दहशत का माहौल है तो वहीं विभाग के प्रति नाराजगी भी व्याप्त है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी राजेंद्र (74) पुत्र खदेरू रविवार को तेज बुखार की चपेट में आ गए थे। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार देर शाम उन्हें सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह ट्रॉमा सेंटर लखनऊ  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी गुलशन बानो (16) पुत्री मोहम्मद जैबी को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने बुधवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी श्रीराम (35) पुत्र बरखू को मंगलवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार निवासी केशव की 10 वर्षीय पुत्री सीमा मंगलवार को तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कला निवासिनी निधि (11) पुत्री सुरेश मंगलवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी आदिल (50) को बुधवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


उधर जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रामक रोगों के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि यदि समय रहते जरूरी कदम उठाया गया  सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि संक्रामक रोगों पर अंकुश पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को स्वयं भी इससे बचाव के लिए जागरूक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed