फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six new cases of diarrhea, one serious

जिला अस्पताल में भर्ती हुए डायरिया के 6 नए मरीज

Sun, 06 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Six new cases of diarrhea, one serious
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डायरिया के छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत कटेहरी निवासिनी रेखा देवी (32) पत्नी रामरतन को घरवालों ने रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासी रामबदन (45) पुत्र जंगबहादुर शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अन्नावां निवासी रामदास (65) पुत्र लालजी शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उसे भी देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासी मिठाईलाल (38) पुत्र घनश्याम को घरवालों ने रविवार सुबह डायरिया होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर रात इसकी चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासिनी ममता (31) पत्नी महेश शनिवार रात डायरिया की चपेट में आ गई। घरवालों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा सममनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी बजरंग बहादुर (52) पुत्र रघुवीर को परिवारीजनों ने रविवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार रात डायरिया की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed