फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   six injured in road accident, one truma refer

मार्ग हादसों में 6 घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Tue, 05 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
six injured in road accident, one truma refer
अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहजहांपुर जनपद के पनवती कला निवासी दलजीत (30) पुत्र जगनयन सिंह सोमवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीरावस्था में पहले उसे सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली हाजीपुर मरुई गांव निवासी कुलदीप (27) पुत्र जगराम सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के मोड़ पहुंचने पर उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी मोहम्मद दानिश (20) पुत्र मोहम्मद उमर व मोहम्मद हसनैन (24) पुत्र मोहम्मद हनीफ सोमवार देर शाम एक ही बाइक से टांडा से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि डीएम आवास के निकट पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

महरुआ थाना क्षेत्र के आदमपुर तिंदौली निवासी संतराम (62) पुत्र रामहित मंगलवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी धीरेंद्र (30) पुत्र रामअवध मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed