फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in accidents, including two aged

हादसों में दो वृद्ध समेत छह घायल

Mon, 13 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Six injured in accidents, including two aged
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल। - फोटो : अमर उजाला

हादसों में दो वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत नौगवां गांव निवासी रामदुलार (60) पुत्र रामअवध रविवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी सूरज (25) पुत्र दिलीप व पतिराम (65) पुत्र रामनिहोर सोमवार सुबह एक ही बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी टांडा  से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पतिराम की हालत गंभीर है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत नासिरपुर बरवां निवासी अजय (26) पुत्र मोतीलाल रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से वापस घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत किन्नूपुर गांव निवासी सुनील (18) पुत्र शिवशंकर व विशाल (15) पुत्र जिलाजीत निवासी बरवां नासिरपुर थाना अकबरपुर एक ही बाइक से बरवां नासिरपुर से अकबरपुर आते समय  जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed