फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   six injured in accidents

दुर्घटनाओं में छह घायल

Thu, 05 Nov 2015 10:29 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र फूलपुर गांव निवासी शुभांकर (17) पुत्र बृजेंद्र गुरुवार सुबह बाइक से बसखारी बाजार जाते समय अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव निवासी संपत (28) पुत्र बुधिराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


हंसवर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की सुमन (35) पत्नी अमरजीत बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जौनपुर के मढिय़ांव निवासी शशिकला (38) पत्नी संजय गुरुवार सुबह बसखारी बाजार के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया। इसके बाद फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शशिकला दरगाह किछौछा में दर्शन करने आई थी। टांडा थाना क्षेत्र के मजगवां गांव निवासी अब्दुल कलीम (20) पुत्र मोहम्मद जब्बार बुधवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


बसखारी थाना क्षेत्र के भगाही गांव निवासी गुलाम अनवर (32) पुत्र मोहम्मद फारूख बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed