फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sister's boyfriend called home, cut his finger and gave him electric shock

Ambedkar Nagar News: बहन के प्रेमी को घर बुलाकर काटी अंगुली, दिए बिजली की झटके

Sat, 08 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sister's boyfriend called home, cut his finger and gave him electric shock
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अलीगंज में बहन के प्रेमी को घर बुलाकर भाई व परिवार के अन्य लोगों ने अंगुली काट दी। साथ ही उसे बांध कर बिजली के झटके भी दिए। जैसे-तैसे जान बचाकर भागे युवक ने प्रेमिका, उसके भाई समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके प्रेम संबंध दूसरे समुदाय की युवती के साथ थे। इसकी जानकारी युवती की मां को भी थी। कुछ समय बाद युवती के भाइयों ने शाहिद को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बीती छह मार्च की रात युवती के भाई ने फोन कर शाहिद को अपने घर पर बुला लिया। यहां दोनों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद दाहिने हाथ की अंगुली काट दी।
विज्ञापन

साथ ही बिजली के तार से झटके भी दिए। जैसे-तैसे भागकर कर युवक ने अपनी जान बचाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जांच कराई जा रही है। जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed