फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shramdaan for five hours to beautify the Darwan lake

Ambedkar Nagar News: दरवन झील को संवारने के लिए पांच घंटे श्रमदान

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shramdaan for five hours to beautify the Darwan lake
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। जनपद गठन के ढाई दशक के इतिहास में सबसे बड़े श्रमदान महाभियान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। डीएम के नेतृत्व में कई विभागों के अफसर, कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दरवन झील को पक्षी विहार बनाने के लिए लगभग पांच घंटे तक झील की साफ-सफाई की। अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी पानी में उतरकर जलकुंभी, घास व गंदगी को हटाया। सफाई अभियान के बीच यहां तीन पैडल बोट भी पहुंच गईं।
विज्ञापन

जिले की तस्वीर बदलने के क्रम में नवागत डीएम अविनाश सिंह ने खास किस्म की मुहिम शुरू कर रखी है। इसमें सामान्य योजनाओं के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्वरूप को निखारने तथा सौंदर्यीकरण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में तीन सौ एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील को पक्षी विहार के तौर पर विकसित कराने की मुहिम शुरू की गई है। यूं तो इसका प्रस्ताव कई दशक से चला आ रहा है लेकिन अब अयोध्या जनपद के तेजी से हो रहे विकास के चलते बगल स्थित इस जनपद में भी विकास की कई संभावनाओं को पंख लगे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते पक्षी विहार स्थापना की कोशिश नए सिरे से शुरू की गई है। शासन से विशेष पैकेज भी जल्द मिलने की उम्मीद है। इससे पहले ही पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार मंगलवार सुबह डीएम अविनाश सिंह अधिकारियों व कर्मचारियों की फौज के साथ झील के निकट पहुंच गए। वहां बड़ी तादाद में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी पहले से मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम भी यहां मौजूद थी। डीएम ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं पानी में उतरने का निर्णय लिया। डीएम के साथ सीडीओ अनुराज जैन, प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडी राकेश प्रसाद, एसडीएम पवन जायसवाल, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव आदि ने भी झील में उतरकर सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के निकट रहा मेले जैसा माहौल
जिले के सबसे बड़े श्रमदान महाभियान का हिस्सा व गवाह बनने के लिए मंगलवार को दरवन झील के निकट मेले जैसा माहौल रहा। प्रशासन की तरफ से जगह-जगह श्रमदान व सौंदर्यीकरण अभियान को लेकर होर्डिंग व बैनर लगाए गए थे। टेंट व पंडाल आदि लगाकर लोगों को धूप से बचाने के भी इंतजाम थे। श्रमदान के दौरान माहौल खुशनुमा रहे, इसलिए साज सजावट भी की गई थी। धूप की परवाह किए बगैर झील में जाकर सफाई अभियान में जुटे नजर आए। सफाई के लिए बड़ी मात्रा में उपकरण आदि भी मंगाए गए थे। सुरक्षा के लिए गोताखोर भी वहां मौजूद थे।
पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
श्रमदान का शुभारंभ पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ हुआ। पूजा स्थल पर भव्य रंगोली बनाई गई थी। अधिकारियों के अलावा एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, ग्राम प्रधान दरवन निशा वर्मा के अलावा कई अन्य प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। पूजा व सफाई अभियान के बाद अधिकारियों ने नाव के जरिए झील का जायजा लिया। डीएम ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि दरवन झील के विकास से आसपास के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जाएंगे।


गोरखपुर से पहुंचीं तीन नाव
झील सफाई अभियान के साथ ही यहां तीन नाव भी पहुंच गईं हैं। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल सकेगा। जिला प्रशासन की योजना है कि लोगों को नाव की सैर कराने के लिए विधिवत सुविधा प्रदान की जाए। नाव का सुचारू संचालन कराने को लेकर जल्द ही किसी संस्था को अधिकृत किया जाएगा। उसी की तरफ से नाव का संचालन व रख रखाव किया जाएगा। इसके जरिए नाव से सैर के दौरान लोगों की सुरक्षा भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed