फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shortage of cash in State Bank’s agricultural branch

स्टेट बैंक कृषि शाखा में कैश समाप्त

Mon, 13 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shortage of cash in State Bank’s agricultural branch
पटेलनगर स्थित कृषि स्टेट बैंक में धन संकट के चलते वैरंग वापस लौटते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार व रविवार को बैंकों में अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर दोपहर होते-होते अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा में कैश समाप्त हो गया। इससे धन निकासी के लिए बैंक पहुंचे लगभग 500 खाताधारकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उधर, लंबे समय से बेहाल चल रही एटीएम सेवा में सोमवार को भी पूरी तरह सुधार नहीं हो सका।

विज्ञापन


अकबरपुर नगर में ही ज्यादातर एटीएम से धन निकासी नहीं हो सकी। शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले, तो खाताधारक धन निकासी के लिए संबंधित बैंकों में पहुंच गए। अन्य बैंकों से तो सुचारू रूप से धन निकासी हुई, लेकिन अकबरपुर नगर के पटेलनगर  स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा में दोपहर होते-होते कैश समाप्त हो  गया।
विज्ञापन


इससे धन निकासी के लिए बैंक पहुंचे लगभग 500 खाताधारकों को मायूस होकर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। खाताधारकों का कहना था कि दो दिन के अवकाश के बाद सुचारू रूप से धन निकासी हो सके, इसे लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारक राजेश व सौरभ ने कहा कि एक तो एटीएम से समुचित धन निकासी नहीं हो पा रही है, उस पर बैंक में भी कैश समाप्त हो गया। खाताधारकों का कहना था कि कोई पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है। इसके  पहले भी कई बार कैश समाप्त हो चुका है। बैंकों में दो दिन के अवकाश के बाद भी सोमवार को जिले की एटीएम सेवा बदहाल रही।


जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित विभिन्न बैंकों के एटीएम खाताधारकों का साथ देने के बजाए महज खाली डिब्बा बनकर रह गए हैं। खाताधारक मोहम्मद रईस व सुधीर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ दावा करने से कुछ होने वाला नहीं है। उधर, एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेवा में बेहतरी के सभी प्रयास तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed