फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Short-circuit fire in the bank branch

शाॅर्ट-सर्किट से बैंक शाखा में लगी आग

Wed, 17 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire in the bank branch
आग - फोटो : amar ujala
बैंक अाॅफ बड़ौदा की जहांगीरगंज शाखा में बुधवार पूर्वाह्न शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे शाखा परिसर में अफरातफरी  मच गई। लोग बाहर की तरफ भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक केबिन का शीशा टूट गया जिससे दो बैंक कर्मचारी जख्मी हो गए। सुरक्षा गार्ड ने तत्काल मुख्य सप्लाई बंद कर दी जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसे देर शाम तक बहाल नहीं किया जा सका था। नतीजतन पूरे दिन काम न होने से लगभग 15 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।  लगभग सात सौ उपभोक्ताओं को मायूस हो लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जहांगीरगंज में बुधवार सुबह 50 से अधिक उपभोक्ता काउंटर पर लाइन में लग गए। अभी काम शुरू ही हुआ था कि अचानक शाखा परिसर में बिजली के मेन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने लगी। इससे बैंक परिसर में धुआं फैल गया। लपटें उठती देख बैंककर्मियों व उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बाहर की तरफ भागने लगे। भगदड़ में एक केबिन का शीशा टूट गया जिससे दो बैंक कर्मियों समेत चार लोग जख्मी हो गए। लगभग दो घंटे तक बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि इससे पहले सुरक्षा गार्ड व कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक के भीतर की विद्युत सप्लाई ठप कर दी।

इससे बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि काफी देर तक शाखा के अंदर धुुआं भरा रहने से कर्मचारी व उपभोक्ता बैंक के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। करीब दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि अधिकांश इलेक्ट्रिक सर्किट फुंक जाने से शाखा के अंदर आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

नतीजतन कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। धननिकासी व जमा करने के लिए बैंक पहुंचे तकरीबन सात सौ उपभोक्ताओं को कामकाज ठप होने से मायूस हो लौटना पड़ा। बुधवार को पूरे दिन काम न होने से 15 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ।


इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंध्‍क के के पांडेय ने बताया ‌‌कि शॉर्ट-सर्किट के चलते यह असहज स्थिति उत्पन्न हुई थी। अन्य किसी प्रकार का कोई नुकसान शाखा में नहीं हुआ है। कागजात, कर्मचारी व उपभोक्ता सभी सुरक्षित हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लेनदेन प्रभावित हुआ है। आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रयास चल रहे हैं। गुरुवार से शाखा में कार्य सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed