फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shoe Shop Got Fired

आग में खाक हो गया नकदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान

Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shoe Shop Got Fired
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार में सेंट्रल बैंक के सामने स्थित एक जूते की दुकान में शुक्रवार की रात लगी आग से 60 हजार नकद के अलावा करीब तीन लाख के जूते व चप्पल जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंचे बाजारवासियों व फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग को नियंत्रित करने में अहिरौली पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा निवासी रमेश कुमार की कटेहरी बाजार में सेंट्रल बैंक के पास जूते-चप्पल की दुकान है। हर दिन की तरह वह शुक्रवार देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। करीब साढ़े 10 बजे अचानक उनकी दुकान से तेज धुएं का गुबार व आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने रमेश को फोन पर दी।
विज्ञापन

बाजार में घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में बाजारवासी मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव का कार्य शुरू करने के साथ ही मामले की सूचना अहिरौली पुलिस व अकबरपुर फायर टीम को दी गई। हालांकि, फायर टीम जब तक मौके पर पहुंचती और बचाव कार्य करती तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। करीब तीन घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बाजारवासियों का आरोप है कि अहिरौली पुलिस की मनमानी से दुकानदार को ज्यादा नुकसान हुआ। कारण यह कि फायर टीम को पानी के लिए सड़क की दूसरी पटरी से पाइप बिछाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते अकबरपुर अयोध्या मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लगने लगा। इस पर अहिरौली पुलिस ने पाइप हटवा दिया, जिसके चलते आग बुझाने का कार्य प्रभावित हो गया। इसके चलते उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात सिंह से अहिरौली एसओ से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के इस रवैए के चलते बाजार वासियों में आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने आग बुझाने में सहयोग नहीं किया। दुकानदार के मुताबिक आग की इस घटना में उसे 60 हजार की नकदी के अलावा तीन लाख रुपए से अधिक की कीमत के जूते चप्पल जलकर नष्ट हो जाने से नुकसान हुआ है। उधर, एसओ संजय सिंह का कहना है पुलिस टीम ने आग बुझाने में पूरी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed